After Header-1

नोरा फतेही का नया पाटी सांग जालिमा कोका कोला रिलीज,डांस मूव्स के कई दीवाने

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का नया पार्टी सांग जालिमा कोका कोला रिलीज हो गया है।नोरा फतेही के डांस मूव्स के कई दीवाने हैं। नोरा का नया गाना जालिमा कोका कोला रिलीज हो गया है। इस गाने में नोरा के डांस मूव्स बेहद बोल्ड हैं, जिस वजह से अब यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।नोरा फतेही के इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके साथ ही इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है। हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ा एक रील पोस्ट किया था। इस रील में नोरा फतेही के साथ-साथ गोविंदा और गणेश आचार्या भी थिरकते हुए नजर आए थे।नोरा के इस गाने को कोरियोग्राफ गणेश आचार्य ने ही किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.