गर्लफ्रेंड से मिलने गए प्रेमी की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला, लड़के वालों ने प्रेमिका के दरवाजे पर जलाई लाश

पटना । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घरवालों  ने बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया । युवक की मौत के बाद गुस्साए उसके घरवालों ने उसकी लाश को प्रेमिका के घर के बाहर उसके दरवाजे पर जला दिया। घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की  रेपुरा रामपुर साह गांव की है।  मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार बेटे सौरभ कुमार (22) के रूप में हुई है घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा कि सौरभ सोनबरसा गांव की रहने वाली एक लड़की से काफी दिनों से प्यार करता था। शुक्रवार देर रात लड़की से मिलने को सौरभ उसके घर गया था।

सूत्रों का कहना है क‍ि यह सारी घटना युवती के सामने घटी। दोनों के बीच काफी पुराना संबंध था। हमेशा एक दूसरे से म‍िलते जुलते रहते थेे, लेक‍िन युवती के घर जाकर म‍िलना उसके घर वालों को अच्‍छा नहीं लगा और इतनी बड़ी घटना के अंजाम दे बैंठे। ये भी चर्चा है कि उसे साजिशन बुलाकर हत्या की गई है।

युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मृतक युवक के घरवालों ने उसकी डेड बॉडी को प्रेमिका के घर के सामने उसके दरवाजे पर जलाया। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.