गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में

बागेश्वर। जंगली सुअर एवं बंदर के बाद इन दिनों अमसरकोट में गुलदार का आतंक छा गया है। अमसरकोट के ग्रामीण मनोज टंगणियां, चंदन सिंह, कमल टंगणियां, राजेंद्र टंगणियां ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से गुलदार आ रहा है। गत दिनों गुलदार ने एक बैल पर हमला करके उसे अपना निवाला बना लिया। गुलदार के आतंक से ग्रामीण खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार व जंगली सुअर व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.