After Header-1

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली/ देहरादून। कांग्रेस आलाकमान ने प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।उनकी जगह गणेश गोदियाल का उत्तराखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं प्रीतम सिंह को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद दिया गया है। यह पद इंदिरा हृदयेश की मृत्यु के बाद रिक्त हुआ था। सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान ने अध्यक्ष के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया है जिसमें प्रो जीत राम,भुवन कापडी,तिलक राज बेहड़ और रंजीत रावत शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में हरीश रावत के अलावा प्रदीप टम्टा और दिनेश अग्रवाल को शामिल किया गया है। आर्येंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.