अमित कपूर ने किया राशन वितरण

देहरादून। कोरोना काल में आर्थिक मंदी झेल रहे परिवारों को भा ज पा नेता अमित कपूर ने राशन वितरण किया।
आज कैण्ट विधानसभा में कौलागढ़ वार्ड में राशन वितरण करते हुये अमित कपूर ने कहा कि कोरोना काल की इस संकट की घड़ी में जहां एक ओर कई नौकरियां छिन गई हैं वहीं व्यापार में भी बहुत अधिक घट गया है, जिस कारण कई परिवार आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में कई सामाजिक संगठनों द्वारा एक दूसरे की मदद करने का बीड़ा उठाया है । इस क्रम में ही ऐसे ही सामाजिक संगठनों की मदद से कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा राशन वितरण कर उनकी थोड़ी बहुत मदद की जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद समिधा गुरुंग ने बताया कि अमित कपूर के माध्यम से हमेशा इस तरह की मदद होती रही है तथा वर्तमान में भी अमित कपूर द्वारा अनेकों परिवारों को इस तरह की मदद की जा रही है

इस अवसर पर डॉ उदय सिंह पुंडीर, सुरेश ,युवा मोर्चा अध्य्क्ष अभिषेक शर्मा , महामंत्री सुमित पांडेय, संतोष कोठियाल , शरत शर्मा एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.