After Header-1

गाड़ी पर गिरा पहाड़ से पत्थर, पति की मौत पत्नी जख्मी

देहरादून। नैनीताल के बजून क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर वाहन पर गिरा जिसमें गाड़ी चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पत्नी को लेकर गुड़गांव से नैनीताल घूमने आया था युवक। युवक को गाड़ी से काटकर निकाला गया बाहर। इस हादसे में पत्नी को भी चोट आई है ।पत्नी को नैनीताल के  अस्पताल में भर्ती कराया गया। नैनीताल घूमने आए दंपत्ति की कार पर पहाड़ के ऊपर से एक पत्थर का बड़ा टुकड़ा गाड़ी पर गिर गया जिससे पति की मौत हो गई और पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने इस हादसे जानकारी मल्लीताल कोतवाली में दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.