त्रिवेंद्र ने किया अधिवक्ता संघ चैंबर का लोकार्पण

पौड़ी।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी में 12 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से निर्मित जिला अधिवक्ता संघ चैम्बर, पौड़ी का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित चैंबरों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, स्थानीय विधायक मुकेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मेहरबान सिंह भंडारी, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम से पहले पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने कोट ब्लॉक स्थित फलस्वाडी पहुंचकर माता सीता के मंदिर में पूजा.अर्चना की तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
रावत ने जिला मुख्यालय पौड़ी पहुँचकर 10 कमरों के अधिवक्ता संघ चैंबर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता चैंबर बनने से पौड़ी के अधिवक्ताओं को एक पहचान मिलेगीए साथ ही सभी अधिवक्ता एक ही जगह बैठकर जन समस्याओं का को सुनकर जनोपयोगी कार्य कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.