कांग्रेस : लोकसभा में पार्टी नेता के पद में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

नयी दिल्ली। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा में पार्टी नेता के पद में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि इन अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब कांग्रेस सूत्रों के हवाले से एक जानकारी सामने आई।
कहा जा रहा था कि कांग्रेस मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष के पद पर मौजूद अधीर रंजन चौधरी को हटा सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मनीष तिवारी और शशि थरूर का नाम चलने लगा। कहा गया कि अधीर रंजन चौधरी के स्थान पर इन नेताओं में से किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है।

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता के पद में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेस में राहुल गांधी का नाम सबसे आगे था। हालांकि वह इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.