तीन नए पीआरओ को मुख्यमंत्री ने हटाया,आदेश जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन नए पीआरओ को हटाने का आज आदेश जारी कर दिया। कुछ दिन पहले ही इन तीनों नए पीआरओ की नियुक्ति की गई थी।पीआरओ को हटाए जाने के आदेश के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीआरओ मुलायम सिंह रावत,सत्यपाल सिंह,राजेश सेठी की तैनाती वाला आदेश निरस्त कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.