After Header-1

कांग्रेस की रैली रही एतिहासिक :धीरेंद्र प्रताप 

देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी अध्यक्ष  प्रीतम सिंह और केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज राजभवन पर हुई कांग्रेसी रैली को ऐतिहासिक बताया है ।उन्होंने कहा कि आज राज्य भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली में उत्साह पूर्वक भाग लिया जिससे स्पष्ट था कि राज्य कांग्रेस के कार्यकर्ता आभार सूरत में एकमत होकर भ्रष्ट और निकम्मी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। किरण प्रताप ने कहा कि आज के पार्टी के प्रदर्शन से राज्य सरकार की उम्मीद है नींद खुलेगी और राज्य भर के लोगों के कोविड-19 टीके लगने हैं ।इस कार्यक्रम को गति दी जाएगी और बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार के द्वारा गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने राज्य में नौकरशाही में फैले भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त उन्होंने दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई पर भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी की तो कम ही टूट गई इस बीच पार्टी के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव पार्टी कार्यालय और ग्राम प्रधानों के राज्य में चल रहे आंदोलन पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने ग्राम स्वराज की स्थापना की थी ।आज जिस तरह से आंदोलनकारी सड़कों पर आ गए हैं कांग्रेसी इस मामले को मजबूती से उठाएगी और जल्दी पार्टी इस मामले को लेकर राज्य सरकार का दरवाजा खटखटाया उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप को निर्देश दिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से बात करके इस संबंध में पार्टी की आंदोलनकारी रूपरेखा बनाएगी और प्रधानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.