अफगानिस्तान के नागरिकों ने ली ताजिकिस्तान में शरण

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान के करीब 1,000 नागरिकों ने भागकर ताजिकिस्तान में शरण ली है।  अफगानिस्तानी नागरिकों ने ताजिकिस्तान में एक शरणार्थी शिविर में शरण ले रखी है। अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ तालिबान इस देश पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच आतंकवादी समूह तालिबान ने देश के विशेष रूप से उत्तरी ग्रामीण हिस्सों में कब्जा करना शुरू कर दिया है।

अघबर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्र में शरणार्थी शिविर बनाया गया है। अफगानिस्तानी राजदूत ने गुरुवार को इस शिविर का दौरा किया। ताजिकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के कई जिलों पर तालिबान के कब्जे के बाद करीब एक हजार नागरिक भागकर इस देश में आये हैं। अघबर ने इस कठिन समय में अफगानिस्तानी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए ताजिकिस्तान की सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply