After Header-1

अश्विनी वैष्णव ने संभाला रेल मंत्रालय का कार्यभार ,प्रधानमंत्री के विजन को करेंगे साकार

नयी दिल्ली। नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय में अपना कार्यभार संभाला और कहा कि वह किसानों, गरीबों और आम जनता के लाभ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे। श्री वैष्णव करीब साढ़े नौ बजे रेल भवन पहुंचे, जहां रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

वैष्णव ने पदभार संभालने के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और विभाग की जानकारी ली। इसके बाद करीब 11 बजे रेल राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश और रावसाहब, दादा राव दानवे ने भी रेल भवन पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शर्मा ने दोनों का स्वागत किया। बाद में मीडिया से बातचीत में रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का एक अहम भाग है। उनके विजन में रेलवे के विकास के जरिये आम आदमी, किसान और गरीबों के जीवन में बदलाव लाना और लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह इस विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.