After Header-1

राजद का 25वां स्थापना दिवस, लालू ने समारोह का किया उद्घाटन

पटना । लालू प्रसाद यादव ने राजद के 25 वें स्थापना दिवस समारोह का नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश की ।कार्यक्रम की शुरूआत लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व.रामविलास पासवान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देकर की ।यादव के साथ पत्नी राबड़ी देवी और पुत्री तथा सांसद मीसा भारती की मौजूदगी में दीप जलाकर राजद के 25 वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया ।

स्व.रामविलास पासवान को याद करते हुए यादव ने कहा कि मैंने उनके साथ मिलकर काफी वर्षों तक काम किया है । हम दोनों ने संघर्ष भी खूब किया है । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोरोना के कारण विषम परिस्थिति में मनाया जा रहा है । कार्यक्रम के आयोजन के लिए वह सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं । उन्हें दुख है कि अस्वस्थता के कारण वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन वह जल्द ही उनके बीच आएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.