कुमाऊं में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बटी मिठाई

नैनीताल। नये मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी की घोषणा होते ही अल्मोड़ा में भाजपा के कार्यकर्ता चैधानपाटा में एकत्र हुए और मिठाई बांटी। खटीमा तथा तराई में भी लोगों में जश्न का माहौल है। अल्मोड़ा में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और कुंदन लटवाल ने कहा कि धामी के नेता बनने से युवाओं के लिये राजनीति की राह आसान हुई है। युवाओं के लिये रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पहाड़ और तराई दोनों क्षेत्रों का विकास हो सकेगा।

नैनीताल, हल्द्वानी, उधमंसिंह नगर, पिथौरागढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। नैनीताल के भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष आनंद बिष्ट और अरंविंद पडियार ने धामी के विधायक दल के नेता बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उनके बनने से युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगुना हो गया है। खटीमा में  धामी को नई जिम्मेदारी मिलने से उनके विधानसभा में लोगों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल के साथ सड़कों पर देखे गए और उन्होंने मिठाईयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने धामी के घर जाकर उनके परिजनों को बधाई भी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.