देहरादून । तीरथ सिंह रावत अपने मुख्यमंत्री पद शनिवार को इस्तीफा देंगे। तीरथ आज देर शाम नयी दिल्ली से देहरादून लौट और सीधे अपने आवास पर गये।
इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से शनिवार को 12 बजे मिलने का समय मांगा है। इस बीच शनिवार को ही भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें भाजपा विधायक अपने नये नेता का चुनाव करेंगे। बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कल सुबह देहरादून पहुंच रहे हैं। तोमर की अगुआई में भाजपा विधायक अपने नये नेता का चुनाव करेंगे।