देहरादून : हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा स्थगित करने के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने खुद दी इसकी जानकारी है।
सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए वकील तैयार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट कई बार चारधाम शुरु न करने को लेकर सरकार को फैसला सुना चुकी है और सरकार को चिकित्सीय असुविधाओं को लेकर फटकार लगा चुकी है। लेकिन सरकार चार धाम यात्रा शुरु करनेके पक्ष में है।