देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत को भाजपा हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया है।मुख्यमंत्री आज दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आज लगभग साढ़े दस बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम के इस दिल्ली दौरे से सत्ता पक्ष समेत विपक्ष और प्रदेश की जनता की दिलों की धड़कन बढ़ गई है।
माना जा रहा है कि रामनगर चिंतन शिविर में तय पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा को लेकर ही उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे अनौपचारिक मुलाकात बताया है।
उनके इस दौरे से राजनितिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द विधानसभा भंग करके पार्टी सीधे चुनाव में जाने का भी निर्णय ले सकती है। क्योंकि चुनाव आयोग फिलहाल उपचुनाव करवाने के मूड में नही है। वो इसलिए भी कि मुख्य चुनावों के लिए ही महज छह सात महीने शेष हैं।