After Header-1

जम्मू विस्फोट मामले में एनआई ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार

नयी दिल्ली।जम्मू वायु सेना हवाई अड्डे पर हुए विस्फोट के मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी

ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। भारतीय वायु सेना बेस पर विस्फोटकों को एयरड्रॉप करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण रविवार को तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोट हुए, जिनमें दो सैनिक घायल हो गये।

सूत्रों ने कहा, एनआईए की टीम ने वायुसेना स्टेशन विस्फोट की घटना में बेलीचेराना इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग ने बताया कि पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ जम्मू हवाई क्षेत्र में हुए विस्फोटों पर भी काम कर रही है।

उन्होंने कहा, जम्मू हवाई क्षेत्र में दोनों विस्फोटों में ड्रोन के इस्तेमाल से विस्फोटक सामग्री गिराये जाने का संदेह है। वायु सेना के अधिकारियों ने अपने ट्वीट में कहा कि एक विस्फोट से एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा विस्फोट एक खुले क्षेत्र में हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.