ढिकुली भाजपा चिन्तन शिविर में 2022 फतह पर मंथन

रामनगर । ढिकुली भाजपा चिन्तन शिविर के दूसरे दिन सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों पर और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि 2002 से 2017 तक के विस चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। शिविर में अन्य दलों की स्थिति और 2022 फतह करने पर भी मंथन किया गया।

प्रमुख योजनाओं के रोड मैप पर भी हुआ चर्चा

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जनता के बीच जाना है। ऐसे में क्या योजनाए हैं, जो सीधे लोगों को लाभ पहुचायेगी इस पर भी विशेष मंथन किया गया। चुनाव में भागेदारी के लिए पार्टी के पास अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां है। इसके अलावा जनहित में कुछ प्रमुख योजनाओं के रोड मैप पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सत्रों का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी एवं सुरेश भट्ट ने सयुंक्त रूप से किया गया।
शिविर का समापन मंगलवार को होगा। इससे पहले राजनीतिक प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री वीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा , प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी , मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल, अजय भट्ट, नरेश बंसल, राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत,  विजय बहुगुणा, सुरेश जोशी, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी समेत तमाम नेता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.