हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। मन की बात सुनने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिल में उत्तराखंड बसा हुआ है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनके मार्ग दर्शन में उत्तराखंड ने काफी तरक्की किया है।
प्रधानमंत्री कोशिश शुरू से ही उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास पर है और उन्होंने हमेशा ही सहयोग किया है। पूर्व सीएम ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री की कृपा उत्तराखंड पर बनी रहेगी और उत्तराखंड कामयाबी के पथ पर अग्रसर होता रहेगा। बताते चलें कि पिछले 5 दिन से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुमाऊं दौर पर हैं।