After Header-1

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी ढेर,एक ने किया आत्मसमर्पण

श्रीनगर। शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य ने आत्मसमर्पण किया। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए राजी करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने शोपियां जिले के हांजीपोरा में  संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

मारा गया आतंकवादी का शव बरामद

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलानी शुरू की। उन्होंने कहा,  आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के कई अवसर दिए गए, लेकिन, उन्होंने आत्मसमर्पण की अपील को खारिज कर दिया और सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई।  उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ वाली जगह से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घिरे हुए आतंकवादी के परिवार के सदस्यों को अपने बेटे को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के लिए मुठभेड़ स्थल पर बुलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.