योग को रोजाना करने का संकल्प लें : हरिचंद्र सेमवाल

देहरादून। पंचायतीराज विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंचायतीराज विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कहा कि योग को मन से अपनाएं और रोजाना करें।

इससे शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। सेमवाल ने कहा कि योग एक दर्शन है। इसको समझने और जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उज्जवल भविष्य और सुंदर भारत के निर्माण के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प सभी को लेना चाहिए। सेमवाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.