धर्म परिवर्तन करने के आरोप में एटीएस ने दो को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। 1000 से ज्यादा लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में उत्तर प्रदेश एटीएस नेदिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उमर गौतम और जहांगीर नाम के इन दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर लगभग 1000 गैर-मुसलमानों को इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए मजबूर किया था।

एक आरोपी ने खुलासा किया कि वह जामिया नगर के बटाला हाउस का रहने वाला है और उसने खुद धर्म परिवर्तन किया है।यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य में एक रैकेट चल रहा है, जो लोगों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर कर रहा है।

एडीजी ने आगे कहा कि ये दोनों लोग गरीब परिवारों, बेरोजगार युवाओं और विकलांगों को निशाना बनाते थे, खासकर जो सुनने और बोलने में अक्षम थे, उनको अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करते थे। पुलिस के मुताबिक पैसे और आर्थिक स्थिरता के लिए लोगों को धर्म परिवर्तन का लालच दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.