मशहूर बाबा का ढाबा के मालिक ने की सुसाइड की कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित मशहूर बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद को गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांता प्रसाद आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज जारी है।शराब और नींद की गोलियां खाने के बाद वह बेहोश हो गया थे।

इसके लिए उनके बेटे का बयान दर्ज किया गया है। जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि वह कांता प्रसाद हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वे बीते कुछ दिनों से तनाव में थे।

वीडियो वायरल होने के बाद आए थे चर्चा में

वीडियो वायरल होने के बाद आए थे चर्चा में बता दें कि बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब यूट्यूबर गौरव वासन ने उनकी माली हालत का क वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। जिसके बाद कांता प्रसाद को लाखो रुपए लोगों ने दान में दिए और उनके ढाबे पर जबरदस्त भीड़ होने लगी। पैसे मिलने के बाद कांता प्रसाद ने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोला था लेकिन रेस्टोरेंट चल नहीं पाने की वजह से इसे बंद करना पड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.