दो भाइयों का हत्या मामला : आरोपी भतीजा समेत दो गिरफ्तार

देहरादून। रुद्रपुर के प्रीतनगर गांव में हुई दो भाइयों की हत्या के मामले में जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा और पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल हुई राइफल को भी बरामद किया।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि जिस राइफल से 5 राउंड गोलियां चली थी वह राइफल मुख्य आरोपी के भाई जो उत्तराखंड पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं हत्या में उपयोग हुई राइफल दारोगा राजेश मिश्रा की थी, वह इस पूरे मामले में जिले के कप्तान ने बताया कि दरोगा के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट के तहत रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जमीनी विवाद में दो लोगों को हत्या कर दी गई है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि मेड़ के विवाद में मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू निवासी प्रीतनगर ने अपने घर से लाइसेंसी राइफल लाकर गुरकीर्तन सिंह और उसके छोटे भाई गुरपेज सिंह की गोली मारकर हत्या की है।

सएसपी बताया कि इस पूरे हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मुख्य अभियुक्त राकेश मिश्रा और पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य नामजद आरोपियों की जांच की जा रही है जांच के बाद उनके खिलाफ भी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.