खनिज संपदा को लूट रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

रांची। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर प्रदेश की खनिज संपदा की लूट का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।  प्रकाश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार जब से राज्य में सत्तारूढ़ हुई है, संपदा की लूट बढ़ी है। बालू, कोयला, लोहा की लूट की छूट राज्य में है। इन सबके पीछे मास्टरमाइंड कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जब जब झामुमो, कांग्रेस समेत अन्य दलों की गठबंधन सरकार आयी खनिज संपदा की लूट हुई है। भाजपा सांसद ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। राज्य के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास का बड़ा माध्यम है। इसका सदुपयोग किये जाने की बजाये तस्करी हो रही है। वर्तमान सरकार में शामिल झामुमो कांग्रेस ने इस लूट वाली रिवाज को जारी रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.