छुट्टी में घर आया जवान शारदा नहर में बहा, खोज में जुटी पुलिस

बनबसा। छुट्टी पर अपने गांव गड़ीकोट आया आसाम राइफल का एक जवान शारदा नहर में बह गया है। जवान
को खोजने के लिए पुलिस की एक टीम दिन रात जुटी है और गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। इस घटना

से जवान के परिवार की चिंता बढ़ा दी हैं। पुलिस ने दावा किया है  कि जल्दी ही जवान को खोज लिया जाएगा।

मंगलवार को थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि गड़ीगोठ निवासी आसाम राइफल का जवान नवीन जोशी (45) पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक चंद्र जोशी अपने घर छुट्टी आया हुआ था।
सोमवार देर सांय जवान नवीन चन्द्र जोशी अपने मित्रों के साथ शारदा नहर के किनारे बैठा हुआ था। इसी बीच अचानक नवीन चन्द्र जोशी और गड़ीगोठ निवासी उसका मित्र हर्ष बहादुर चंद अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गये। नहर में गिरने के बाद हर्ष बहादुर चंद किसी तरह से तैरकर कुछ दूर पर ही सकुशल नहर से बाहर आ गया और नवीन जोशी का पता नहीं चल सका।
उन्होंने बताया कि साथियों के होहल्ले के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने जवान के नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद वे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से लापता जवान की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि रात में जवान का कहीं कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि  मंगलवार सुबह से ही लापता जवान की खोजबीन के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गोताखोरों की मदद लेने की कोशिश र रही है। उन्होंने बताया कि वारिश भी सर्च अभियान में बाधक बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि लापता जवान के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा प्रियांशु इंटर का छात्र है और बेटी सुहानी कक्षा दसवीं की छात्रा है। इस घटना से किसी अनिष्ठ की शंका से परिजन परेशान हैं। बच्चों ने कल रात से खाना तक नहीं खाया है। पुलिस ने बताया कि जल्दी से जल्दी जवान को खोजने का काम चल रहा है।
2 Comments
  1. Kriti says

    Dukhad news

Leave a Reply