चेन्नई से इलाज कराकर रांची पहुंचे शिक्षा मंत्री 

रांची। कोरोना को मात देने के बाद  चेन्नई से रांची पहुंचे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो।  महतो 240 दिन चेन्नई में इलाज कराने के बाद चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे।मौके पर सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। एयरपोर्ट से वे अपने आवास चले गये।

इससे पहले रांची से रिम्स के दो डॉक्टरों की टीम चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। डॉक्टरों की टीम श्री महतो को अपने साथ लेकर रांची लौटी । उल्लेखनीय है कि पिछले महीने के अंत में डॉक्टरों ने चेन्नई में सभी रिपोर्ट नार्मल आने के बाद उन्हें स्वस्थ बताते हुए हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी थी।

‘टाइगरके नाम से चर्चित जगन्नाथ महतो ने चेन्नई से लौटने के दौरान अपने ट्विटर हैंडल पर हवाई जहाज में बैठ कर अपनी तस्वीर भी साझा की थी। साथ ही लिखा था आ रहा हूं वहां ,जहां सब कुछ और सभी मेरे अपने होंगे। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने हवाई अड्डे पर कहा कि झारखंड की धरती पर आपका स्वागत है शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.