400 करोड़ की लागत से बनेगा अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़े कई निर्णय लिए गए।

बैठक के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा  कि अयोध्या में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बस अड्डा बनाया जाएगा जो नौ एकड़ क्षेत्र में होगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और वहां दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस बस अड्डे के लिए संस्कृति विभाग की नौ एक एकड़ जमीन परिवहन विभाग को दी जाएगी। इस बस अड्डे से प्रदेश के सभी मुख्य शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को बस सेवा उपलब्ध होगी।  मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग पर चार लेन का फलाईओवर बनाने को भी मंजूरी दी गयी है और डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फलाईओवर की लागत बीस करोड़ रुपये से अधिक आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.