निर्मला सीतारमण से CM तीरथ ने की मुलाकात

देहरादून। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से CM तीरथ सिंह रावत ने आज दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखण्ड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कम्पनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच वर्ष बढाने का अनुरोध किया। साथ ही कई अन्य योजनाओं के लिए भी वित्तिय सहायता मुहैया कराने की मांग की।

CM तीरथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में बहुत सी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड का हर सम्भव सहयोग किया जाता रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.