UNLOCK हो गई दिल्ली, सभी दुकानों को खोलने की इजाजत

रेस्टोरेंट को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार से अनलॉक के तीसरे चरण के तहत सभी दुकानों को खोलने इजाजत होगी। साथ ही सभी तरह की पब्लिक एक्टिविटी को अनुमति दी गई है। दिल्ली में जारी प्रतिबंधों में ढील का केजरीवाल ने ऐलान किया।

स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव समारोहों पर रोक जारी रहेगी। स्वीमिंग पूल, स्टेडियम, खेल परिसर, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी। हम एक सप्ताह तक इसका पालन करेंगे, यदि मामले बढ़ते हैं, तो सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे, अन्यथा, इसे जारी रखा जाएगा।

धार्मिक स्थल में श्रद्धालुओं की अनुमति नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक ज़ोन में एक ही साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जाएगी। शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं। धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।

1 Comment
  1. Kriti says

    Good news

Leave a Reply