अजब प्रेम की गजब कहानी,दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी

नयी दिल्ली : हरियाणा में अजब प्रेम की गजब कहानी एक मामला सामने आया है। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और जब प्यार का नशा परवाना चढ़ता है तो जाती,धर्म और लिंग के बंधन खुद ब खुद समाप्त हो जाते हैं। हरियाणा में एक ऐसा ही  प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

दो लड़कियों की 7 साल की दोस्ती प्यार मैं बदल गई और प्यार इस कदर इस कदर परवाना चढ़ा की दोनों लड़कियों ने शादी कर ली और साथ जीने मरने की कसम भी खाई।

गुरुग्राम के पटौदी इलाके की रहने वाली 20 साल की लड़की की झज्जर के एक स्कूल में पढ़ने के दौरान 19 साल की लड़की से दोस्ती हो गई थी। दोनों पिछले 7 साल से दोस्त हैं। दोनों लड़कियों ने आपसी सहमति से शुक्रवार को सोहना स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र की युवती बनी पत्नी, जबकि झज्जर की युवती पति बनी।

लड़कियों ने पहले तो अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे को भूल जाने के लिए कहा, यह कहते हुए कि यह समाज के खिलाफ है। इसके बाद, पटौदी की लड़की दस दिन पहले लापता हो गई, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने शनिवार को लड़की का पता लगाया तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त से शादी कर ली है। दोनों लड़कियों को शनिवार को पटौदी की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि वे वयस्क हैं और उन्होंने एक मंदिर में शादी की है। हालांकि, लड़कियों के परिवार के सदस्यों ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.