झारखंड : पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद

रांची। झारखंड के लातेहार जिला के गारु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में पुलिस-उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। इस दौरान 4 हथियार समेत कई समान बरामद किए गए।

पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक  राजकुमार लकड़ा ने यहां बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। घटनास्थल के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।

इसबीच, पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बताया कि नक्सलियों के विरूद्ध इलाके में छापेमारी के लिए 203 कोबरा बटालियन, 214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड जगुआर के द्वारा अभियान चलाया जा रहा था।

दौरान कुकू-पिरी जंगल में सुरक्षाबल के जवान आगे बढ़ रहे थे, तभी छोटू खरवार के दस्ता के सदस्यों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों ने गोलीबारी शुरू की। करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर चली गोलीबारी के बाद एक नक्सली मारा गया जबकि अन्य जंगलों का लाभ उठाकर भाग गई। मौके से सुरक्षाबल के जवानों ने चार हथियार समेत कई सामान बरामद किया है।

1 Comment
  1. Priyanka singh says

    Good

Leave a Reply