After Header-1

एनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में का मुख्य षड्यंत्रकर्ता को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल सोना तस्करी मामले में कथित मुख्य षड्यंत्रकर्ता मुहम्मद मंसूर पी एच को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया एनआईए ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। केरल में सोने की तस्करी का यह मामला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास के प्रभारी राजूदत के सामान की आड़ में सोना छिपा कर लाने से संबंधित है।

एनआईए ने बताया कि आरोपी मुहम्मद मंसूर को सुबह दुबई से आने वाले विमान से कोच्चि पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। मंसूर को पिछले साल नवंबर में सोने की तस्करी मामले में कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी हुआ था।

एर्णाकुलम में एनआईए की एक विशेष अदालत ने मंसूर के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मुहम्मद मंसूर को कोच्चि की एक विशेष अदालत में पेश किया गया और पांच दिनों के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है।

पिछले वर्ष पांच जुलाई को कोचीन के सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो से तिरुवनंतपुरम स्थित यूएई वाणिज्य दूतावास के प्रभारी राजदूत के नाम से संबोधित सामान से 14.82 करोड़ रुपये के मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.