देहरादून : ऋषिकेश में नगर निगम महापौर के कैम्प कार्यालय में ई- रिक्शा और टैक्सी चालकों को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राशन वितरित किया। रावत ने कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं के कैंप कार्यालय में पहुंचकर टीएचडीसी एवं सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्था देहरादून के सहयोग से ऋषिकेश ई- रिक्शा ऐसोसिएशन ऑनर्स एवं टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के चालकों को राशन वितरित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान लगातार भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन है कार्यक्रम अंतगर्त सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। ऋषिकेश की पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है, जो कोरोना के कारण ठप है। इस तरह की मदद से उनको जरूर राहत मिलेगी।