विश्व पर्यावरण दिवस : अपने आवास पर CM तीरथ ने लगाया जामुन का पौधा

देहरादून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने आवास पर जामुन का पौधा लगाया। तीरथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है। इको सिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पौधे लगाकर एवं पर्यावरण की रक्षा कर हमें प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने और इको सिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.