After Header-1

गुवाहाटी :ड्रग्स तस्करी के आरोप में डीएसपी जतिन दास गिरफ्तार

गुवाहाटी :  असम पुलिस ने धुबरी के डीएसपी जतिन दास को ड्रग्स तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि जिला के पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान डीएसपी जतीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एक टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान डीएसपी के आवास से 4.77 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।

इस बीच धुबरी के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने कहा कि डीएसपी की गिरफ्तारी से संबेधित मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा, अभी यह दावा करना जल्दबाजी होगा कि डीएसपी मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से संबंधित गतिविधियों में शामिल हैं क्योंकि उनके खिलाफ जांच शुरुआती दौर में ही है।

गत 30 मई तक पूरे राज्य में मादक पदार्थाें से जुड़े 20 मामले सामने आये थे जिनमें 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ड्रग तस्करों से 469 ग्राम हेरोइन, 574 किलो गांजा तथा करीब 1500 साइकोट्रोपीक टैबलेट के अलावा 20 हजार रुपये नगद भी बरामद किये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.