UP: 61 जिलों को मिलेगी कोरोना कर्फ्यू से राहत

लखनऊ । UP में कोरोना संक्रमण का असर अब धीमे-धीमे कम होता जा रहा है।

सरकार ने 55  जिलों से कोरोना ​​​​​कर्फ्यू को हटाने का एलान किया था। अब इसमें छह

और जिलों को जोड़ा गया है। इन छह जिलों में भी एक्टिव केस 600 से कम हैं।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के कम होते संक्रमण दर के मद्देनजर रविवार को 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले 55 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई थी। ताजा स्थिति के अनुसार सोनभद्र, देवरिया बागपत, प्रयागराज, बिजनौर और मुरादाबाद जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। ऐसे में अब इन जिलों में भी सप्ताह में पांच दिन सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में लागू होंगे। वर्तमान में 61 जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। पिछले 24 घंटो में राज्य में कोरोना की पाजिटिविटी दर घटकर अब मात्र 0.5 फीसदी रह गयी है वहीं स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या के मद्देनजर रिकवरी रेट 96.6 प्रतिशत हो चुका है।

इस दौरान राज्य में कोरोना के 1497 नये मामले सामने आये है वहीं इस अवधि में 5491 मरीज स्वस्थ भी हुये हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 37,044 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जिनमें सबसे अधिक संख्या लखनऊ और मेरठ के मरीजों की है। अब तक कुल 16 लाख 37 हजार 944 मरीज कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। CM योगी ने कहा कि कोरोना म्यूटेशन के संबंध में गहन अध्ययन की आवश्यकता है। अनेक संस्थानों द्वारा विभिन्न मानकों पर अध्ययन किया भी जा रहा है।

ऐसे में सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से प्रदेश में कोरोना की जीनोम सिक्वेंंसि्ग कराई जाए। इस वैज्ञानिक अध्ययन के निष्कर्ष भविष्य में इस महामारी से बचाव में निश्चित ही उपयोगी सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से कुल संक्रमित हुए लोगों, स्वस्थ हुए लोगों, एंटीबॉडी आदि के सम्बंध में ‘सीरो सर्वे’ कराया जाना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.