TPC का हार्डकोर नक्सली रमेश गंझू समेत 7 उग्रवादी गिरफ्तार

रांची। लातेहार के बालूमाथ थाना पुलिस ने टीपीसी के हार्डकोर नक्सली सबजोनल कमांडर रमेश गंझू उर्फ बोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। नक्सली किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के था फिराक में, समय रहते पुलिस ने बड़ी घटना होने से टाल दिया। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से 1 देशी पिस्टल 1 राइफल को किया बरामद, एक लाख का इनामी नक्सली है बोड़ा जी, पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को मिली थी गुप्त सूचना। बालूमाथ थाना के शेरगढ़ा के पास टीपीसी के उग्रवादी किसी व्यवसायी से लेवी की राशि वसूलने पहुंचने वाले हैं। सूचना पर एएसपी अभियान विपुल शुक्ला के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को धर दबोचा।

एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि झरी निशानदेही पर कार्रवाई कर बालूमाथ के बकरु टोला भेलवाही से टीपीसी के एरिया कमांडर रमेश गंझू उर्फ़ बोड़ा जी को एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 136 जिन्दा गोली और लेवी के रुपयों के साथ पकड़ा गया। इसी क्रम में तीन अन्य उग्रवादी भी पकड़े गए। उनके पास से 1 लाख 47 रुपया नकद, कपड़ा समेत अन्‍य सामग्री बरामद की गई। वहीं मौके से चार अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे।

एएसपी ने बताया कि एरिया कमांडर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके विरुद्ध ज़िले के बालूमाथ, चंदवा और हेरहंज, चतरा के टंडवा व अन्य सीमावर्ती थानों में एक दर्जन से ज्यादा रंगदारी, आगजनी और हत्या के मामले दर्ज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.