After Header-1

लॉकडाउन में अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश, कई गिरफ्तार

नयी दिल्ली। आज पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में सख्त अभियान चलाते हुए कई जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी  के दौरान अवैध शराब बेचने के आरोप में दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और गांजा बरामद किया है।  पुलिस ने जनपद में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने  विशेष अभियान चलाया और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की।

थाना दादरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भीम सिंह और दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से शराब की 88 बोतलें बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सागर और मोनू कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से कच्ची शराब बरामद की गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर राकेश सिंह और रघु को गिरफ्तार किया और उनके पास से अवैध शराब बरामद की। यह लोग लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब बेच रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.