झारखंड में कोरोना के 823 मरीज मिले, 1647 मरीज हुए ठीक

रांची। झारखंड में कोरोना के मामलो में लगातार कमी आ रही है । पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य में 823 नये मरीज मिले हैं एवं 1647 मरीज ठीक हुए है जबकि 13 मरीज की मौत भी हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 104,बोकारो से 31,चतरा से 10,देवघर से 50,धनबाद से45,दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम से 101,गढ़वा से 18, गिरिडीह से 23,गोड्डा से 12 ,गुमला से 34,हजारीबाग से 32,जामताड़ा से 16, खूंटी से 16,कोडरमा से41 ,लातेहार से 56,लोहरदगा से39, पाकुड़ से चार, पलामू से 23,रामगढ़ से 24,साहेबगंज से छह ,सरायकेला से56, सिमडेगा से 34और पश्चिमी सिंहभूम से 28मरीज मिले है।

झारखंड में कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से चार, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम से तीन, गुमला से एक, लातेहार से एक, पलामू से एक , रामगढ़ से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है।वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 336240 गया हैं। इनमें अब तक 10946 सक्रिय केस हैं जबकि 320336 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4958 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

यह भी पढ़े-कोरोना से देश में राहत, हर रोज़ कम हो रहे केस

Leave a Reply