पहलवान सुशील का वीडियो वायरल, सागर को लाठियों से पिटाई करते नजर आया

नई दिल्ली: पहलवान सुशील कुमार की एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पहलवान सागर को लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सागर खून से लथपथ जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है।इस वायरल वीडियो में वह कुछ साथियों के साथ लाठियों से दूसरे पक्ष के पहलवानों की निर्ममता से पिटाई करते देखे जा सकते हैं।

सागर की हत्या के मामले में  सुशील कुमार को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया था कि सुशील ने अपना दबदबा बनाने के लिए पिटाई की इस घटना का वीडियो अपने दोस्त से बनवाया था।  सुशील कुमार और उसके दोस्तों ने मिलकर 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर और उसके दो दोस्तों की पिटाई की थी। जबरदस्त पिटाई के कारण तीनों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।सुशील कुमार का नाम जिस दिन से इस हत्याकांड में सामने आया है तभी से उनके खिलाफ लोगों के बीच गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.