उत्तराखंड में महसूस किए गए भूंकप के झटके ,घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून। रविवार देर रात उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 12.35 पर मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी। राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जनपद के जोशीमठ क्षेत्र में भूकम्प के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केन्द्र जोशीमठ में जमीनी सतह से 22 किलोमीटर गहराई पर स्थित था। राज्य के देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उधमंसिंह नगर, पौड़ी, रुद्रपुर आदि में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। कई स्थानों पर लोग अनिष्ट की आशंका में घरों से बाहर निकल आये। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत और नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.