चक्रवाती तूफान यास से पूर्वोत्तर के सभी राज्य होंगे प्रभावित 

गुवाहाटी : चक्रवात यास के 26-27 मई को पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। कोलकाता में मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

तटरक्षक बल जहाज, हेलीकॉप्टर के साथ हाई अलर्ट पर

यास की संभावित चुनौतियों का सामना करने के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार हैं।  कोस्ट गार्ड ईस्टर्न सीबोर्ड  की ओर से कहा गया, पूर्वी समुद्र तट के तटरक्षक बल ने चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए उपाय शुरू कर दिए हैं। पूर्वी समुद्र तट पर स्थित आईसीजी स्टेशनों, जहाजों और विमानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.