पणजी : तहलका मैगजीन के पूर्व एडीटर इन चीफ तरूण तेजपाल को गोवा की स्थानीय अदालत ने दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया। तेजपाल पर एक जूनियर पत्रकार ने 2013 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तेजपाल के खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
तेजपाल के वकील ने कहा कि अदालत ने उसके मुवक्किल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है लेकिन अभी तक आदेश की कापी नहीं दी गई है। वकील का कहना है कि आदेश की कापी बाद में अपलोड की जाएगी।