पूर्व मुख्यमंत्री ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर जताया शोक

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रख्यात पर्यावरणविद् और पद्मविभूषण से सम्मानित  सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चिपको आंदोलन को जन जन तक पहुँचाकर सुंदरलाल बहुगुणा ने न केवल उत्तराखंड अपितु देश और दुनिया में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया ।

उनका निधन देश और दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.