पूर्वी लद्दाख में चीन से निपटने के लिए सेना तैयारः सेना प्रमुख

नई दिल्ली। चीन से पूर्वी लद्दाख में निपटने के लिए भारतीय पक्ष पूरी तरह तैयार है। इस बात की जानकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने दी है। उन्होंने कहा कि सेना ने पूर्वी लद्दाख में किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए पर्याप्त सैनिक तैनात किए हैं। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई है कि चीन के साथ जारी सैन्य विवाद वार्ता के जरिए सुलझ जाएगा।

जनरल नरवणे ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष अन्य क्षेत्रों में भी मसलों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि बलों की वापसी की प्रक्रिया अब तक सौहार्दपूर्ण रही है, लेकिन भारतीय बल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए नजर रखे हुए हैं।

चीनी सेना के सैन्य अभ्यासों के बारे में पूछे जाने पर जनरल नरवणे ने  कहा, हमने प्रशिक्षण क्षेत्रों में गतिविधियां देखी हैं। यह वार्षिक अभ्यास है। वे प्रशिक्षण के लिए आए हैं।हम भी प्रशिक्षण क्षेत्रों में जाते हैं। हम उनपर लगातार नजर रखे हुए हैं। एलएसी  के निकट हमारे बल मौजूद हैं और वे हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.