After Header-1

PM मोदी का ऐलान, गुजरात को 1000 करोड़ की मदद

300×250 ADS-1

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘टाउते’ से गुजरात में हुए नुकसान को देखते हुए राज्य में तुरंत राहत कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। राज्य को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक अंतर-मंत्रालयीय दल को प्रदेश का दौरा करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने गुजरात समेत अन्य प्रभावित राज्यों के मृतकों के लिए दो- दो लाख और गम्भीर घायलों के लिए 50-50 हजर रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की।

300×600 ADS-2

उन्होंने सर्वाधिक प्रभावित जिलों अमरेली के जाफराबाद तालुका, भावनगर के महुआ और गिर सोमनाथ के उना तथा दीव का हवाई दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में मुख्यमंत्री रूपाणी और राज्य के वरिष्ठ सचिवों के साथ एक राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। आधिकारिक सूचना के अनुसार उन्होंने गुजरात में राहत कार्यों के लिए तत्काल 1000 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता की घोषणा की।

केंद्र सरकार नुकसान का और व्यापक जायजा लेने के लिए एक मंत्रियों की एक टीम को भी राज्य में भेजेगी और उसे बाद और सहायता दी जाएगी। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल समय में राज्य सरकार के साथ नजदीकी के साथ काम करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के पुनर्निर्माण और फिर से बहाली के लिए हर सम्भव सहायता देगी। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने राज्य में कोरोना की स्थिति का भी जानकारी ली और इससे बचाव के उपायों को लागू करने पर भी जोर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.