चार्ज लेने से पहले ही हटाए गए सीएम के मीडिया सलाहकार

देहरादून। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार बना कर अपनी टीम में जगह दिया था। दिनेश मानसेरा सीएम के मीडिया सलाहकार का चार्ज लेने जब सूचना विभाग पहुंचे तो वहां पर उनको चार्ज नहीं मिला। चार्ज लेने से पहले ही उनकी मीडिया सलाहकार पद से छुट्टी भी कर दी गई। दिनेश मानसेरा की नियुक्ति का आदेश चार्ज लेने से पहले ही हटाए गए सीएम के मीडिया सलाहकारनिरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।राजनीतिक गलियारों में  ऐसी अटकलें कल से ही लगाई जा रही थीं। हालांकि सरकार ने खुलकर कुछ नहीं लिखा। केवल शासनादेश संख्या लिखकर आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.