महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 4 की मौत,14 लोगों की बचायी गयी जान

मुंबई: आज महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हुआ।  उल्हासनगर शहर में इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसके मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 1 4लोगों की जान बचायी गयी । बचाव दल ने 4 शव बरामद किए है, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है।

वहीं सूचना के बाद अग्निशमन और पुलिस विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दूसरी तरह जानकारी के मुताबिक 11 लोगों को बचा लिया गया है और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि यह अभी तक सामने नहीं आया है कि इमारत हादसे का शिकार कैसे हुई। बताया जा रहा है कि आवासीय इमारत की छज्ज अचानक भरभराकर गिर गए, जिसके बाद चार मंजिला बिल्डिंग के सभी छज्जे एक के बाद एक करके गिरना शुरू हुए। मलबे के बीच कई लोग दब गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.